{"_id":"003746638e2aa85091322287b1901974","slug":"officer-appointed-for-board-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : केंद्रों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : केंद्रों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए राज्यपाल के निर्देश के बाद जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
इसे लेकर डीसी राजोरी ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए करीब 60 परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष रूप से ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। इसके अलावा सभी केंद्रों का औचक दौरा कर परीक्षा का जायजा लेने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राज्यपाल के सलाहकार ने कुछ दिन पहले विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जम्मू संभाग के सभी डीसी को 12वीं परीक्षा में नकल पर रोक लगाने और निष्पक्ष और नकल मुक्त परीक्षा लेने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
उसके बाद डीसी ने जिला शिक्षा विभाग के साथ बैठकें कर रणनीति पर विचार विमर्श कर ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया। राज्य शिक्षा बोर्ड, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से नई रणनीति के बाद ऑब्जर्वरों की नियुक्ति की है। शिक्षा विभाग से करीब 44 अधिकारियों को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा डीसी ने छह फ्लाइंग स्क्वायड का गठन भी किया गया। इसमें जिला प्रशासनिक अधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारी रखे गए हैं।
वहीं इस संबंध में डीसी शब्बीर अहमद बट्ट ने बताया कि ऑब्जर्वर और फ्लाइंग स्क्वायड गठन करने के अलावा जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदारों को भी परीक्षा केंद्रों में औचक दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रश्न पत्रों को भी कड़ी पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा। परीक्षा वाले दिन ही थानों से प्रश्न पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे।