फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Nowshera won the volleyball match by 3-2 sets

Rajouri News: वॉलीबाल में नौशेरा ने 3-2 सेट से जीता मैच

Mon, 13 Jan 2025 03:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Mon, 13 Jan 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Nowshera won the volleyball match by 3-2 sets
राष्ट्रीय युवा दिवस पर ​खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि। - फोटो : navshera
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नौशेरा। युवा सेवा एवं खेल विभाग नौशेरा जोन ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्थानीय युवाओं के लिए वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बाल आश्रम में किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बाल आश्रम नौशेरा, कलसियां, भवानी, झांगड़, लंगर, लाम नोनियाल, चौकी की टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मैच नौशेरा और भवानी के बीच खेला गया। इसमें नौशेरा ने 3-2 सेट से मैच जीत लिया। भवानी वॉलीबाल टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में कलसियां, बाल आश्रम नौशेरा, भवानी, लंगर, लाम, झांगड़, सरया, किला दरहाल, चौकी, कनारा की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच कलसियां और लंगर के बीच खेला गया। कलसियां ने 8 अंकों से जीत दर्ज की। लंगर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) बाबूराम टंडनरहे। तहसीलदार नौशेरा रामपाल शर्मा की उपस्थित रहे। अतिरिक्त उपायुक्त, नौशेरा ने राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व और स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर जोर देते हुए सभा को संबोधित किया। उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेलों के महत्व के बारे में बात की और युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। तहसीलदार ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया, उनका मनोबल बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो :- नौशेरा मे राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित खेल मे मुख्य अतिथि खिलाडीओ के साथ ( स्रोत संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed