फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Notice to 10 private schools for violating instructions

Rajouri News: निर्देशों का उल्लंघन करने पर 10 निजी स्कूलों को नोटिस

Tue, 26 Nov 2024 07:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 26 Nov 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Notice to 10 private schools for violating instructions
कोटरंका शिक्षा जोन का मामला, जेडईपीओ ने एक दिन में कारण बताने के लिए कहा
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी

राजोरी। जिले के कोटरंका शिक्षा जोेन के 10 निजी स्कूलोें को शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर जोनल एजुकेशन प्लानिंग अधिकारी (जेडईपीओ) ने 10 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
जेडईपीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर बताया कि जम्मू संभाग के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर 9वीं कक्षा के सुम्मेटिव असेसमेंट परीक्षा के लिए एक जैसी डेटशीट जारी की थी। इसके तहत 25 नवंबर से सभी स्कूलों में परीक्षा शुरू होनी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कोटरंका के निजी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार उक्त परीक्षा नहीं ले रहे हैं। अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए कई निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इसमें पाया कि कई स्कूल उक्त डेटशीट के आधार पर परीक्षा नहीं ले रहे हैं। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारी ने 10 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जेडईपीओ ने मॉडल अकादमी कोटरंका, पीर पंजाल एजुकेशन ट्रस्ट कोटरंका, बीएन कोआपरेटिव स्कूल ऑफ़ एजुकेशन कल्यान, गार्डन ग्रेव पब्लिक स्कूल जगलानू, सैनिक पब्लिक स्कूल जगलानू, एजुकेशन मिशन कोटरंका, बाबा निज़ाम दीन पब्लिक स्कूल कोटरंका, हिमालयन एजुकेशन मिशन कोटरंका, ब्राइट कैंडल मॉडल अकादमी कोटरंका को नोटिस जारी कर एक़ दिन में कारण बताने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई स्कूल बिना अनुमति के चला रहे कक्षाएं
जेडईपीओ ने बताया कि कोटरंका शिक्षा जोेन में कुछ निजी स्कूल ऐसे हैं, जिनके पास पांचवीं और आठवीं कक्षा तक की ही अनुमति है, लेकिन वो स्कूल बिना अनुमति के 9वीं और दसवीं कक्षा के बच्चों की भी स्कूल में कक्षाएं लगा रहे हैं, जो गैरकानूनी है। उन्होंने ऐसे स्कूलों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जल्द 9वीं और दसवीं कक्षा के बच्चों की कक्षाएं बंद करें, नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed