{"_id":"444b8c0167e7a1e2bba5bf5e7e70db1d","slug":"needbase-employees-protest-for-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर नीडबेस कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर नीडबेस कर्मियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 29 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में विद्युत विभाग में कार्यरत नीडबेस कर्मचारियों ने अपनी मांगों के हक में धरना प्रदर्शन किया। रविवार को कर्मियों द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ धरना देते हुए जोरदार नारेबाजी की गई। धरने पर बैठे कर्मियों ने धमकी दी कि अगर जल्दी उनकी मांगे पूरी न की गई तो वह जिले में बिजली आपूर्ति ठप करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर करीब 11बजे नगर स्थित परेड पार्क में विद्युत विभाग में बतौर नीडबेस कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्र हुए जहां आल जम्मू कश्मीर पीडीडी नीडबेस यूनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। नीडबेस कर्मियों को डेलीवेजर करो, हमारा बकाया वेतन जारी करो जारी करो, हम क्या चाहते हैं इंसाफ जैसे नारेबाजी कर्मियों द्वारा की गई।
विज्ञापन
धरने के दौरान कर्मियों ने राज्य के गठबंधन सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान यूनियन के पदाधिकारी मोहम्मद रियाज, मोहम्मद जफर और प्रधान अकबर हुसैन का कहना था कि हम लोग पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से बतौर नीडबेस कर्मचारी कार्यरत हैं परंतु हमें एक साल से भी अधिक समय से वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के माध्यम से हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारा बकाया वेतन जल्दी जारी किया जाए और सभी नीडबेस कर्मचारियों को दिहाड़ीदार कर्मचारी बनाया जाए जिसके आदेश पिछली सरकार ने दिए थे और पैसा भी जारी किया था।