फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Mysterious deaths should also be investigated from the angle of chemical terrorism.

Rajouri News: केमिकल टेररिज्म के एंगल से भी हो रहस्यमय माैतों की जांच

Wed, 05 Feb 2025 03:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 05 Feb 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Mysterious deaths should also be investigated from the angle of chemical terrorism.
बुद्धल विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरे घटनाक्रम की गहनता से अध्ययन पर दिया जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। राजोरी के बुद्धल विधानसभा क्षेत्र के विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने बड्डाल क्षेत्र में तीन परिवारों में 13 बच्चों समेत 17 लोगों की रहस्यमय मौतों से पर्दा उठाने के लिए इसकी सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को केमिकल टेररिज्म के एंगल पर भी गहनता से अध्ययन और जांच करवाने पर जोर दिया है।


एक साक्षात्कार में चौधरी ने कहा कि देश की प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं में विभिन्न सैंपलों में किसी भी वैक्टीरिया या वारयस की पुष्टि नहीं हुई है। इससे इसे अन्य एंगल से भी अध्ययन करने की जरूरत है। राजोरी मुख्यालय से 55 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी पर स्थित बड्डाल गांव में लगभग तीन हजार की आबादी है। लेकिन लोग आपराधिक छवि वाले नहीं हैं, जिससे इसमें स्थानीय अपराध की संलिप्तता नहीं दिख रही है। अभी तक की सैंपल जांच रिपोर्टों में जिन टाक्सिन की पुष्टि हुई है, उनकी भी मात्रा इतनी अधिक नहीं पाई गई है कि उससे किसी मानव की मौत हो जाए। ऐसे में हमें केमिकल टेररिज्म के एंगल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मैं चाहता हूं कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना किसी अन्य गांव या क्षेत्र में न होने, जिसके लिए हमें इसे भविष्य में रोकने के लिए सभी पहलुओं पर अध्ययन करना चाहिए। इस घटनाक्रम में सभी मौतें रहस्यमय ढंग से हुई हैं, जिसमें सीबीआई से ही जांच में असलियत को सामने लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed