{"_id":"889e202cfcfb20d9930c7096a0210ac3","slug":"motrar-cell-of-pakistan-found-in-noushera-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक निर्मित शेल मिलने से हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक निर्मित शेल मिलने से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, नौशेरा
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान निर्मित मौट्रार शैल के पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आननफानन में मौके पर सेना ने पहुंचकर मौट्रार शैल को डिफ्यूज किया। इस दौरान क्षेत्र के लोग बेहद सहमे दिखे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर सात कलाल के वन्य क्षेत्र में राह से गुजर रहे बच्चे को पाक निर्मित मौट्रार शैल दिखा। बच्चे ने इसकी सूचना तुरंत ही अपने करीबियों को दी।
विज्ञापन
जिसके बाद आरआर बटालियन को ग्रामीणों ने इसकी खबर दी। सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की टीम इसके बाद मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचकर सेना की टीम ने 82 एमएम मौट्रार शैल को डिफ्यूज कर दिया। पाकिस्तान निर्मित इस शैल को डिफ्यूज करने में सेना को आधा घंटा लगा। इस बीच क्षेत्र के लोग बेहद सहमे रहे।
विज्ञापन