{"_id":"d4189758d57332cd4eb09c6fbde4fc76","slug":"misdeed-in-charge-of-student-control-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म के आरोप में छात्र काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर्म के आरोप में छात्र काबू
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा उसी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में पीड़ित छात्र के मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ कुकर्म किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित छात्र के परिवार वालों की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र को दुष्कर्म के आरोप में पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
उसके खिलाफ आरपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।