{"_id":"612004d68ebc3e79b609e42c","slug":"militenci-news-rajouri-news-jmu2419471118","type":"story","status":"publish","title_hn":"थन्नामंडी में दो और आतंकी होने की आशंका, तलाशी अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थन्नामंडी में दो और आतंकी होने की आशंका, तलाशी अभियान तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। थन्नामंडी के कर्योट में एक आतंकी को ढेर करने के बाद दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका पर तलाशी अभियान तेज किया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर चप्पे-चप्पे को खंगालने का अभियान शुक्रवार को भी जारी रखा। सुरक्षा एजेंसियाें को आशंका है कि कश्मीर संभाग से पांच आतंकियों का ग्रुप राजोरी में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने पहुंचा था। इनमें से दो आतंकी छह अगस्त को पंगाई क्षेत्र में ढेर किए गए जबकि एक आतंकी पंगाई से पांच किलोमीटर दूर कर्योट में मारा गया है। ऐसे में यही आशंका है कि दो आतंकी किसी तरह से बच निकले हैं, जो आसपास के इलाकों में छिपे हो सकते हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। सर्विलांस बढ़ाया गया है। दो आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षा ग्रिड को भी मजबूत किया गया है। आतंकी जहां भी होंगे, उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा। अधिकारी ने कहा कि तीन सप्ताह पूर्व सुरक्षा एजेंसियों ने चार से पांच आतंकियों के ग्रुप के राजोरी की ओर आने का इनपुट जारी किया था। तब से लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पंगाई और कर्योट में कुल तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। उनसे भारी मात्रा में असलहा भी बरामद हुआ है। शुक्रवार को सेना, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने संयुक्त रूप से पूरे जंगल क्षेत्र को खंगाला लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लग पाया है। इलाके में अब भी सुरक्षा घेरा कड़ा है।