फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   mela inaugration in rajouri

लोक मित्रो को लेकर राजोरी मे जागरूकता मेला आज

विज्ञापन
mela inaugration in rajouri
राजोरी। विकासात्मक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए और विभिन्न पीएम के फ्लैगशिप कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने वीरवार को लोक मित्रोें को लेकर मेगा जागरूकता कार्यक्रम एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने मेले का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

डीसी लोक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें शिक्षित करने के लिए जन प्रतिनिधियों और पंचायतों सदस्यों की उपस्थिति में लोक मित्रों के रूप में जाने वाले क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। यह पहल न केवल पारदर्शिता लाएगी, बल्कि उन गरीबों के समय और लागत को भी बचाएगी, जो जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय और तहसील के चक्कर काटते हैं। राजोेरी में 386 बसे गांव हैं। प्रशासन ने पीएम के प्रमुख कार्यक्रमों, केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 1930 लोक मित्र (प्रत्येक गांव के लिए 5) लोक मित्र नियुक्त किए हैं। जो लोक मित्र ग्राम स्तर के कार्यकर्ताओं (वीएलडब्ल्यू), ग्राम रोजगार सेवक (जीआरएस), मल्टीपर्पज वर्कर्स (एमपीडब्ल्यू), फारेस्ट गॉर्ड, मास्टर्स शिक्षकों, कृषि अधिकारियों, कनिष्ठ सहायक, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और पटवारी के बीच से चुने गए हैं।
विज्ञापन

लोक मित्र सभी मामलों में जनता को सुविधा और सहायता प्रदान करेंगे। लाभार्थियों के साथ प्राथमिक संपर्क करेंगे। जमीनी स्तर तक योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करेंगे। मैत्री पोर्टल पर दैनिक आधार पर सूचना, प्रतिक्रिया अपडेट करेंगे। वे लाभार्थियों और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करेंगे और जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और पीआरआई के साथ निकट संपर्क बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed