फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

समृद्ध सीमा योजना कार्य योजना 2022-23 श्चह्म् चर्चा बुनियादी ढांचे का निर्माण मुख्य फोकस के रूप में चिह्नित किया गया

विज्ञापन
meeting
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नई शुरू की गई समृद्ध सीमा योजना के तहत कार्य योजना तैयार करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा हुई। सीमावर्ती क्षेत्रों की अधिकतम आबादी को लाभ पहुंचाने के लिए सामुदायिक बुनियादी ढांचे के निर्माण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को जीवन की बेहतर गुणवत्ता प्रदान करने के लक्ष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने अधिकारियों को पीआरआई के परामर्श से और सीमावर्ती क्षेत्रों की आकांक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप योजना तैयार करने को कहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि बीडीओ निर्धारित सीमा के अनुसार एक दिन के भीतर योजना प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सीएमओ और सीईओ को सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शैक्षिक बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा, जबकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को सड़कों की संभावना का पता लगाने के लिए कहा गया, जिनका निर्माण किया जा सकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों से बेहतर संपर्क सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीडीसी पवन कुमार, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, पीओ आईसीडीएस करतार सिंह, सीईओ शिक्षा शैलेश कुमारी, सीएमओ डॉ. अब्दुल हामिद जरगर, डीआईओ नरिंदर कुमार और बीडीओ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed