{"_id":"62192bf10c8db567e474e077","slug":"meeting-rajouri-news-jmu254594749","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने योजनाओं की हकीकत जानी, ई-उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने योजनाओं की हकीकत जानी, ई-उद्घाटन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जम्मू-पुंछ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में राजोेरी में केंद्र की विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सांसद ने 60.40 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई 97.48 किलोमीटर की नवनिर्मित सड़क और पुल परियोजनाओं का भी ई-उद्घाटन किया।
बैठक के दौरान बताया गया कि केंद्रीय सड़क निधि की छह योजनाओं में दो पूरी की जा चुकी हैं। चार परियोजनाओं में कार्य प्रगति पर है, जबकि नाबार्ड की 52 परियोजनाओं में से 13 सभी प्रकार से पूर्ण हैं।
जिले ने 161 पीएमजीएसवाई परियोजनाओं को पूरा कर लिया है और 34 योजनाओं पर काम प्रगति पर है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30641 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 13042 का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 42002 नए लाभार्थियों को आवास प्लस के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
जिले में 98679 व्यक्तिगत घरेलू शौचालय का निर्माण कर स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है और राजोेरी को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है। यह भी बताया कि 230 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण किया गया है। बैक टू विलेज-तीन के तहत 929 कार्यों की पहचान की गई, जबकि 242 पर काम पूरा हो गया है।
बैठक में कोरोना रोकथाम और प्रयासों का जायजा लेते हुए बताया कि पहली और दूसरी खुराक के लिए 45 से अधिक आयु वर्ग और 18-45 वर्ष के लिए टीकाकरण पूरा हो गया है, जबकि पहली खुराक के लिए 15-17 वर्षों के लिए कोविड टीकाकरण पूरा हो गया है। इस आयु वर्ग के लिए दूसरी खुराक के टीकाकरण अभियान की प्रगति 71 प्रतिशत है।
चिकित्सा ऑक्सीजन आपूर्ति की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा ऑक्सीजन आपूर्ति की पर्याप्त उपलब्धता है। जनता और उनके प्रतिनिधियों ने पीएमएवाई-जी के तहत छूटे हुए लाभार्थियों को शामिल करने, स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की कमी, एंबुलेंस, जीएमसी राजोेरी पर काम जल्द पूरा करने आदि कई मुद्दों और मांगों से सांसद को अवगत कराया। बिजली के खंभों, सड़कों की जर्जर स्थिति, जल जीवन मिशन का कार्यान्वयन, पुराने हैंडपंपों की मरम्मत और नवीनीकरण, शहर में अधिक चौकों का निर्माण, अब्दुल्ला पुल को पूरा करने के लिए धन जारी करना योजना में शामिल हैं। कोटेरंका-खवास रोड और अन्य संबंधित मुद्दों पर बात की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने प्रशासन और परिषद से कहा कि जिले को समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी लगन और एकजुटता से काम करें।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को समर्पण और मिशन मोड में काम करने पर जोर दिया। विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने की बात कही।
जिले में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए किए जा रहे उपायों का जिक्र करते हुए सांसद ने अधिकारियों को किसानों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए नवीन हस्तक्षेपों के माध्यम से कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी उपाय करने के लिए कहा।