{"_id":"62167dd7c5c7875992126951","slug":"meeting-rajouri-news-jmu254444527","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में आरटीए ने 51 रूट परमिट को मंजूरी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में आरटीए ने 51 रूट परमिट को मंजूरी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) ने उपायुक्त विकास कुंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 51 रूट परमिट जारी किए। बैठक में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई।
60 प्रस्तावों के विरुद्ध चयनित आवेदकों को ओवरलोडिंग और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दृष्टि से 51 परमिट जारी किए गए। बैठक में रूट बदलने के 22 मामलों पर भी चर्चा हुई, जिनमें से 18 को मंजूरी दी गई। एआरटीओ शम्मी शर्मा ने बताया कि विभाग में अब तक 50 हजार वाहनों का पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि जले में 307 मिनी बसें, 655 मैक्सी कैब और 1000 ऑटो तीन/चार पहिया वाहन हैं। डीडीसी ने जिले में हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ और यातायात विभाग को विशेष अभियान चलाने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने भविष्य में जिले में और अधिक वाहन जोड़ने का भी निर्णय लिया ताकि ओवरलोडिंग से बचा जा सके और यात्रियों को सुविधा हो।
डीडीसी ने नियामक प्राधिकरण से अनुमोदित रूट परमिट पर सेवाओं के शीघ्र संचालन को सुनिश्चित करने और ओवरलोडिंग, ओवरचार्जिंग और अनियमित वाहनों की आवाजाही पर कड़ी जांच बनाए रखने को कहा।