फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

डीडीसी राजोरी ने जलि कौशल विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की

विज्ञापन
meeting
विकास कुंडल, डीसी राजोरी - फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले में कौशल विकास कार्यक्रमों पर चर्चा व समीक्षा के लिए उपायुक्त विकास कुंडल की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में कौशल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रोड मैप के मूल्यांकन के अलावा आईटीआई पासआउट को स्थायी आजीविका अर्जित करने के अवसर प्रदान करने के लिए रोजगार क्षमता बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में आईटीआई राजोेरी, कालाकोट, नौशेरा एवं सुंदरबनी तथा एक पॉलीटेक्निक हैं। उपायुक्त ने नामांकन की स्थिति, जिन पाठ्यक्रमों के तहत उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, पास आउट छात्रों के प्लेसमेंट की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को इन संस्थानों की 100% क्षमता उपयोग सुनिश्चित करने और छात्रों के प्रवेश में सुधार के लिए जिले भर के पॉलिटेक्निक और आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया में सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में बेरोजगार युवक-युवतियों के पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि सेवायोजन कार्यालय में अब तक 8000 बेरोजगार युवकों का पंजीकरण किया जा चुका है। डीडीसी ने संबंधित अधिकारी को जिले के सभी बेरोजगार युवाओं का जल्द से जल्द पंजीकरण कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed