{"_id":"617afc6d190749724b18c330","slug":"meeting-rajouri-news-jmu246795613","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी प्रशासन ने अर्बन लोकल बॉडी , पंचो सरपंची, डीडीसी सदस्यों और अधिकारियों के पहले सम्मेलन का आयोजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी प्रशासन ने अर्बन लोकल बॉडी , पंचो सरपंची, डीडीसी सदस्यों और अधिकारियों के पहले सम्मेलन का आयोजन किया
विज्ञापन
डीडीसी ने नियमित अंतराल पर ग्राम सभा आयोजित करने का आह्वान किया;
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में विकास गतिविधियों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उपायुक्त राजेश शवन ने निर्वाचित प्रतिनिधियों और जिला अधिकारियों का वीरवार को सम्मेलन बुलाया। बैठक में कैपेक्स बजट 2021-22 पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कैपेक्स बजट के तहत किए गए कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
उपायुक्त ने प्रमुख क्षेत्रों में दर्ज उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया और कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से उठाए गए कदमों के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं। कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जो जिले में विकासात्मक घाटे को और कम करेंगी। सत्र के उद्देश्य पर उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन और निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच की खाई को पाटने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ऐसी संयुक्त बैठकें बुलाई जाती हैं। ये सत्र निकट भविष्य में भी जारी रहेंगे। हम सभी एक ही टीम के सदस्य हैं। जिले के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का समय है।
जिले में महिला साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए किए जा रहे उपायों की चर्चा करते बताया कि 4 से 18 वर्ष की आयु की बालिकाओं के दस दिनों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पर्यटन के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।