{"_id":"6169c980c166467da651cdf9","slug":"meeting-rajouri-news-jmu245853973","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल में आयोजित वन अधिकार अधिनियम पर ग्राम सभा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल में आयोजित वन अधिकार अधिनियम पर ग्राम सभा की बैठक
विज्ञापन
राजोरी में ग्राम सभा की बैठक में भाग लेते अधकारी व कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। अध्यक्ष वन अधिकार समिति केवल नसीमा चौहान की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ग्राम केवल की विशेष ग्राम सभा की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें समिति सदस्य, पंचायती राज संस्था के सदस्य एवं ग्राम केवल के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्ष एफआरसी केवल नसीमा चौहान ने कहा कि ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत दावों पर विस्तृत चर्चा की गई और उचित सत्यापन के बाद कार्रवाई के लिए 37 दावों को स्वीकार कर लिया गया है। ग्राम सभा की बैठक के दौरान किसी भी ग्रामीण द्वारा कोई आपत्ति नहीं की गई और ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से 37 दावेदारों के व्यक्तिगत दावों को स्वीकार कर लिया।
नसीमा चौहान ने कहा कि ग्राम सभा की बैठक के दौरान वन अधिकार अधिनियम 2006 के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया ताकि वास्तविक लोगों को इस अधिनियम का लाभ मिल सके। नसीमा चौहान ने युवाओं से अपील की कि वे वन अधिकार अधिनियम के बारे में लोगों को अवगत कराएं और जागरूक करें ताकि वे जल्द से जल्द अपने दावे समिति को सौंप सकें। उन्होंने कहा कि अभी तक 60 प्रतिशत लोगों को इस अधिनियम के बारे में जानकारी नहीं है जिसके कारण बहुत कम दावे दायर किए गए हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जावेद चौधरी, शाह मोहम्मद, रफीक चौहान, सरपंच केवल फारूक इंकलाबी और अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।