फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

जनसुनवाई ने खनन को वैध बनाने के अपने प्रयास किये तेज

विज्ञापन
meeting
राजोरी। खनन को कानूनी रूप से शुरू करने से पहले सरकार ने सोमवार को जन सुनवाई का आयोजन किया। इसमें स्थानीय लोगों की राय ली गई।
विज्ञापन

सोमवार को पिंड नरियान में खनन के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण की तरफ से जन सुनवाई बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता एडीसी नौशेरा सुख देव सिंह संब्याल ने की। बैठक में वक्ताओं ने खनन पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं ने बैंकों से ऋण लेकर ट्रैक्टर खरीदे हैं, लेकिन खनन पर प्रतिबंध के कारण वे बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खनन रायल्टी खोली जाए ताकि बेरोजगार युवा रोजगार से जुड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार को रेत और बजरी के दामों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि खनन से नुकसान होता है, लेकिन अगर खनन कानूनी रूप से किया जाए और सरकारी एजेंसियां इसकी निगरानी करें, तो खनन से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार को रॉयल्टी का पैसा स्थानीय क्षेत्र पर भी खर्च करना चाहिए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। एडीसी ने कहा कि इस जन सुनवाई का उद्देश्य लोगों की राय सरकार तक पहुंचाना है। इसके बाद सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि कानूनी रूप से खनन शुरू करने के लिए सरकार ने खनन अधिनियम के तहत ठेकेदारों को आवंटन कर दिया है ताकि अधिनियम के तहत कार्य किया जा सके और बालू, बजरी या अन्य सामग्री के दाम सरकार पर तय किये जाएं। बैठक में जिला प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अनुपम कौल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed