फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Meeting

डीडीसी राजोरी ने ग्रामीण विकास विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा की

विज्ञापन
Meeting
राजोेरी। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग के कामकाज की व्यापक समीक्षा की। इस अवसर पर बैक टू विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की शुरुआत, जल संरक्षण से संबंधित कार्यों, पिछले वित्तीय वर्ष में कार्यों की प्रगति, संपत्ति की जियो-टैगिंग, युवा क्लब के तहत युवाओं का पंजीकरण, आदि सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैक टू विलेज के अंतर्गत पहचाने गए कार्यों के संबंध में संबंधित अधिकारी ने जानकारी दी कि 754 कार्य अनुमानित हैं और टेंडर प्रक्रिया में हैं। इस पर उपायुक्त ने सभी टेंडर कार्यों में तेजी लाने और चिन्हित कार्यों के लिए टेंडर का शीघ्र आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजेश कुमार ने गत वित्तीय वर्ष में किए कार्यों में प्रगति की ब्लॉक के हिसाब से समीक्षा की। और, संबंधित बीडीओ को प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला कैपेक्स बजट 2021-22 के तहत स्वीकृत कार्यों की जियो-टैगिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने और स्वीकृत कार्यों के आंकलन के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

यूथ क्लब में युवाओं के पंजीकरण की प्रगति के संबंध में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि क्लब के साथ जिले के अधिक से अधिक युवा पंजीकृत हों। बीडीओ को कहा गया कि वे अपने-अपने ब्लॉकों में जल संरक्षण संबंधी सभी कार्यों पर तत्काल कार्य शुरू करें, और बिना पूर्व अनुमति के स्टेशन से बाहर न जाएं। राजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से कर्मचारियों को समय पर भुगतान के भी निर्देश दिए ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो, और कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में खाली पड़े सरकारी भवनों की जानकारी लेकर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में आधार सीडिंग की प्रगति के संबंध में बताया गया कि पेंशन योजनाओं के 84 प्रतिशत लाभार्थियों को कवर कर लिया गया है। उपायुक्त ने जिले में बन रहे पीएमएवाई आवासों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को किश्तों का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed