फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

अतिरिक्त आयुक्त जम्मू ने राजोरी में कोविड-19 उपायों की समीक्षा की

विज्ञापन
meeting
राजोेरी। जिले में कोविड-19 को कम करने के प्रयास का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त आयुक्त पवन कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में टीकाकरण, ऑक्सीजन आपूर्ति, कोविड रोगी प्रबंधन, कोविड सेटअप में बिस्तर क्षमता, परीक्षण के लिए सैंपल कलेक्शन, जिले में प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी को मजबूत करने, स्वास्थ्य निधि ऐप द्वारा स्वास्थ्य लेखा परीक्षा और अन्य विषयों पर बातचीत की।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 85 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया गया। जिले में लक्षित समूहों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए ठोस उपाय किए जा रहे हैं। बैठक में बताया गया कि जीएमसी राजोरी में 1000 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्लांट काम कर रहा है। इसके अलावा 750 एलपीएम क्षमता के अतिरिक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्लांट की स्थापना का काम डबल शिफ्ट में किया जा रहा है। अतिरिक्त आयुक्त ने वायरल संक्रमण को रोकने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने और रोगी देखभाल सुविधाएं बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लक्षित समूहों का शत-प्रतिशत कवरेज प्राप्त करने के लिए टीकाकरण के लाभों के बारे में जन जागरूकता उत्पन्न करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले में कोविड 19 के कुशल नियंत्रण और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयास की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीडीसी सदस्य राजोेरी साईं अब्दुल राशिद, एडीसी सचिन देव सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व ताहिर मुस्तफा मलिक, प्रिंसिपल जीएमसी बृज मोहन गुप्ता, सीपीओ, मोहम्मद खुर्शीद, सीएमओ डॉ. शमीम उन निसा भट्टी, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनीस अल्ताफ नबी, ब्लॉक चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed