फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के मुद्दो क़ो डीसी ने सुलझाया

विज्ञापन
meeting
राजोरी। भूतपूर्व सैनिक बिरादरी की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जावेद मीर ने बोर्ड के सुचारु कामकाज में बाधा डालने वाले मुद्दों के समाधान के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। कुछ दिन पहले उपायुक्त राजेश के शवन से मुलाकात की। उन्हें बड़ी चिंता के मुद्दों से अवगत कराया और इसके निवारण के लिए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन

बोर्ड के सुचारु कामकाज से संबंधित सभी मुद्दों को उपायुक्त ने समय पर कार्रवाई के साथ बहुत कम समय में हल कर लिया गया है। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के बारे में चिंता के लिए जिला प्रशासन का बहुत आभारी हूं। 31 मार्च 2021 तक 5600 पूर्व सैनिकों को बोर्ड के साथ पंजीकृत किया गया। जिला प्रशासन और बोर्ड द्वारा बड़े पैमाने पर पहुंच के साथ, जिले में यह आंकड़ा 9800 को पार कर गया है। सभी को पंजीकृत करने के लिए ठोस उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ माह में पंजीकरण के लिए बोर्ड में आने वाले पूर्व सैनिकों की संख्या में भी कई गुना वृद्धि हुई है। अधिकारी ने कहा कि जिले में 200 से अधिक पूर्व सैनिक हैं। जो महामारी के बीच जनता के कल्याण के लिए सेवाएं दे रहे हैं। कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में जिला प्रशासन का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमने बोर्ड की तरफ से लागू की जा रही योजनाओं के तहत पूर्व सैनिकों के सभी अनाथों को आवश्यक लाभ प्रदान करने के लिए डेटा एकत्र किया है। पूर्व सैनिकों को स्वरोजगार प्रदान करने के विचार पर भी काम कर रहे हैं ताकि वे सेवानिवृत्त जीवन में भी अपनी क्षमता का उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed