{"_id":"ef531aa7bc32be34e6a94c4750faccf1","slug":"meeting-on-board-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर एसडीएम की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर एसडीएम की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरबनी
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी में दसवीं तथा बाहरवीं की बोर्ड परीक्षाओं के सफल आयोजन और परीक्षा में पूरी तरह से नकल पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसडीएम सुंदरबनी करतार सिंह ने बोर्ड अधिकारियों तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
सुंदरबनी में जम्मू व कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल की शाखा में आयोजित बैठक में एसडीएम ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि दसवीं तथा बाहरवीं की बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग, बोर्ड की तरफ से तो नकल रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया ही जाएगा, लेकिन वह भी अपने स्तर पर टीमों का गठन कर रहे हैं जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में तैनात कर्मचारी और अधिकारी अगर अपनी ड्यूटी में लापरवाही करता हुआ पाया गया, तो उस के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
सुंदरबनी में डाई राजोरी की ओर से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आठवीं कक्षा के लिए आयोजित की गई बोर्ड की परीक्षा में अंग्रेजी का पहला पेपर देकर विद्यार्थी काफी खुश नजर आए।
विद्यार्थियों का कहना है कि पहली बार बोर्ड की परीक्षाओं का सामना करने का जो डर उन्हें काफी दिनों से सता रहा था, पहला पेपर देने से उनका डर दूर हो गया है।
आठवीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों नरेश, सत पाल, विशाल, साक्षी, रिया, शुभम आदि का कहना है कि पहली बार बोर्ड की परीक्षा का सामना करने से भी काफी डर रहे थे, लेकिन इंग्लिश का पेपर हो जाने से उनके अंदर बना डर तो दूर हुआ है।