{"_id":"61fec510787bb31a07639d47","slug":"maut-rajouri-news-jmu2532614135","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में पारिवारिक झगड़े के चलते खूनी संघर्ष एक की मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में पारिवारिक झगड़े के चलते खूनी संघर्ष एक की मौत तीन घायल
राजोरी के फतेहपुर मे हुए खुनी संघर्ष के बाद जीएमसी मे उपचाराधीन घायल
- फोटो : RAJOURI
Link Copied
राजोरी। शहर से सटे फतेहपुर इलाके में शनिवार की शाम करीब 8:30 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब पारिवारिक झगड़े के चलते खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उक्त निवासी दो भाइयों मोहम्मद हाफ़िज और मोहम्मद शरीफ पुत्र हाकम दीन के बीच शनिवार को किसी पुराने झगड़े के चलते कहासुनी हो गई। यह कहासुनी बढ़ते हुए गाली गलौच तक पहुंच गई। इसी बीच दोनों भाइयों के झगड़े में दोनों के बेटे अब्दुल गफूर और सईद अहमद भी शामिल हो गए। इसी बीच एक भाई ने दूसरे भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें मोहम्मद हाफ़िज की मौत हो गई, जबकि उसके बेटा गफूर गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े में दूसरा भाई मोहम्मद शरीफ और उसके बेटे सईद को भी चोटें आई हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर सभी को जीएमसी राजोरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हाफ़िज को मृत लाया करार दे दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।