फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   maut

दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत

विज्ञापन
maut
समोट बुद्धल मे बाइक की टककर मे मृत अली का फ़ाइल फोटो
राजोरी। जिले की बुद्धल तहसील के समोट गांव में सोमवार की शाम को करीब 5:30 बजे दो मोटर बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल सवार युवक अली मुजतबा पुत्र सुलेमान शाह निवासी तरगयी समोट तेज गति से बाइक चला कर बुद्धल की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें अली और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कंडी के दरमन निवासी आफताब अहमद बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कोटरंका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसी राजोेरी रेफर कर दिया गया। वहीं अली ने राजोरी आते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि आफताब का उपचार जीएमसी राजोरी में चल रहा है और हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सब परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed