फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   maut

राजोरी में 24 वर्षीय युवक की ब्लैक फंगस से मौत

विज्ञापन
maut
राजोरी। राजोरी के दूर-दराज के गांव के 24 वर्षीय युवक की ब्लैक फंगस से मौत होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार कंडी स्वास्थ्य ब्लॉक के तहत पढ़ने वाले एक दूर-दराज के गांव के युवक को पांच दिन पहले शारीरिक रोग के चलते जीएमसी जम्मू ले जाया गया था। जहां उसका कोविड-19 टेस्ट किया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे उपचार के लिए जीएमसी जम्मू में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। उपचार के दौरान ही जीएमसी के डॉक्टरोें ने ब्लैक फंगस की आशंका के चलते उसकी ब्लैक फंगस की जांच की तो उसे ब्लैक फंगस से ग्रस्त पाया गया। वहीं उपचार के दौरान युवक की रविवार को जीएमसी जम्मू में मौत हो गई। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शमीम भट्टी ने बताया कि युवक की ब्लैक फंगस की पुष्टि जम्मू मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान ही हो गई थी, जबकि उसका अंतिम संस्कार कोविड-19 एसओपी के तहत ही किया गया है। राजोरी में ब्लैक फंगस से मौत का पहला मामला सामने आने से जहां एक तरफ स्वास्थ्य विभाग के लोग भी सकते में हैं वहीं दूसरी ओर व आम लोग भी परेशान हैं। वहीं एक स्वास्थ्य अधिकार ने बताया कि ब्लैक फंगस संक्रमण छूआछूत से नहीं फैलता है। इसलिए लोगों को ब्लैक फंगस को लेकर कोई ऐसी वैसी धारण नहीं करनी चाहिए और न ही पैनिक होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed