{"_id":"0b03d78fe39a9849a99ffa9c494edfd6","slug":"many-doctors-are-absent-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकतर स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकतर स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की पूर्व गठबंधन सरकार द्वारा जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जमीनी सतह पर स्वास्थ्य का हाल खुद बेहाल है। जिले के स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों मे डाक्टराें के स्वीकृत 238 पदों में से 150 रिक्त पड़े हैं। जबकि पैरामेडिकल कर्मियों के 780 स्वीकृत पदों में से 221 पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं जिला अस्पताल की बात करें तो यहां भी अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन डाक्टरों के पद पिछले करीब चार वर्षो से रिक्त पड़े हैं।
सरकार ने जिला अस्पताल में लाखों रुपये खर्च कर सीटी स्कैन मशीन तो लगा दी, लेकिन उसे चलाने के लिए विशेषज्ञ डाक्टर अभी तक नहीं भेजे गए।
सुंदरबनी चिकित्सा ब्लाक में डाक्टरों के स्वीकृत 50 पदों में से 30 पद पिछले कई महीनों से रिक्त पड़े हैं। एक उच्च स्वास्थ्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुंदरबनी चिकित्सा ब्लाक में नियुक्त किए गए अधिक डाक्टर या तो लंबी छुट्टी पर चले गए हैं या फिर ड्यूटी ज्वाइन ही नहीं की।
विज्ञापन
सुंदरबनी के उप जिला अस्पताल की बात करे तो यह उप जिला अस्पताल इस लिए भी बहुत जरूरी है, क्योंकि यह राजोरी पुंछ हाईवे में पड़ता है और आए दिन यहां सड़क हादसे होते रहते हैं। उच्च जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों के 8 स्वीकृत पदों में से सात पद रिक्त पडे हैं।
वहीं उप जिला अस्पताल के एनएचएम के तहत स्वीकृत डाक्टरों के तीनों पद रिक्त पड़े हैं। इतना ही नहीं उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में चिकित्सा अधिकारियों के स्वीकृत 12 पदों में से छह पद रिक्त पड़े हैं। ऐसा ही हाल जिले के अन्य उप जिला अस्पतालों व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का है।