{"_id":"6cb225ee4a82c38cf78113a367db991a","slug":"man-dead-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरे व्यक्ति ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरे व्यक्ति ने दम तोड़ा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के खा जमोला क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की पेड़ से गिर कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी मोहम्मद बशीर अपने पशुओं के लिए पत्ते काटने पेड़ पर चढ़ा था।
विज्ञापन
पैर फिसलने से वह पेड़ से नीचे गिर बेहोश हो गया। परिवार के लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया। डाक्टरों के अनुसार अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बशीर के परिवार व क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाला अकेला व्यक्ति था। उसके चार बच्चे अभी स्कूल की पढ़ाई कर रहे हैं अपने पिता को खो देने के बाद उनको अपनी पढ़ाई जारी रखने में भी दिक्कतें आएंगी। प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि प्रशासन बशीर के परिवार की आर्थिक सहायता करे, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन