{"_id":"4582dab2a9bec8fdf631a4bff44f2201","slug":"landed-on-the-road-against-the-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे
अमर उजाला ब्यूरो/राजोरी
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने मंगलवार को शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि सरकार को सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की कोई चिंता ही नहीं है। शहर के बीचो बीच बने सरकारी स्कूल के ग्राउंड व कुछ कमरों की हालत इतनी खस्ता है तो दूर दराज के क्षेत्रों के स्कूलों की क्या हालत होगी।
प्रदर्शन कर रहे छात्र राहुल कुमार, मोहम्मद इरशाद, जबीर हुसैन, खालिक चौधरी आदि ने बताया कि स्कूल के कुछ कमरों और मल्टीपर्पज हॉल के छत पर पड़ी लोहे की चादरें इतनी पुरानी हो चुकी हैं कि बारिश का सारा पानी छत से टपक कर भीतर घुस आता है।
विज्ञापन
इससे छात्रों को पढ़ाई करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल ग्राउंड की हालत भी इतनी खस्ता है कि वहां कोई भी खेल खेलना संभव नहीं है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही स्कूल ग्राउंड और कमरों की मरम्मत नहीं करवाई गई तो वह लोग सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन