फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   kotranka people protest

कोटरंका में लोगों का प्रदर्शन

Sat, 06 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 06 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
kotranka people protest

जिले की कोटरंका क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते लोगों में कड़ा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने युवा नेता गुफ्तार अहमद चौधरी की अगुवाई में शुक्रवार को प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन व संबंधित विभागों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। गुफ्तार अहमद ने बताया कि कोटरंका राजोरी सड़क मार्ग की खस्ता हालत के चलते लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन


सड़क की कटाई कर डबल लेन बनानी थी, लेकिन काम को अधर में ही छोड़ दिया गया है। सरकारी राशन की किल्लत से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

तीन महीनाें से लोगों को सरकारी राशन नहीं मिला है। बीपीएल परिवारों को भूखे रहने की नौबत आ गई है। बिजली की अघोषित कटौती के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के कामकाज पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पेयजल किल्लत से भी लोगों का दो चार होना पड़ रहा है। महीनाें तक लोगों के घरों में पीएचई सप्लाई से पेयजल नहीं आता है।


इस प्रकार से बुनियादी सुविधाओं के आभाव में आम लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। वहीं उन्होंने एसडीएम काटरंका को अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौपा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान नहीं करवाई गई तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed