{"_id":"60fc554f8ebc3e57f37f7d5e","slug":"kidnap-rajouri-news-jmu240141260","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा की गई युवती को जल्द बरामद करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा की गई युवती को जल्द बरामद करने की लगाई गुहार
विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के डांगरी गांव से तीन दिन पहले अगवा हुई युवती को तत्काल खोज निकालने की मांग की गई है। युवती के परिजनों ने इस मामले को लेकर शनिवार को एडिशनल एसपी से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई।
मुलाकात से पहले एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी बेटी को उनके घर से अपने ही किसी परिजन ने अगवा कर लिया था। जिसका अब तक कोई पता नहीं चला है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके अपने ही परिजन उनकी बेटी का रिश्ता मांग रहे थे। जब उन्होंने इंकार कर दिया तो सगे संबंधी घर से युवती को उठाकर फरार हो गए।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि तीन दिन पहले पुलिस में मामला दर्ज कराया था, लेकिन अब तक पुलिस कोई अता पता नहीं लगा पाई है। परिवार के लोग बहुत परेशान हैं। घर में बेटी की मां पहले से ही बीमार है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। इसलिए, पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर न्याय दिलाए। उन्होंने एडिशनल एसपी विवेक शेखर से मुलाकात कर उन्हें सारी आपबीती से अवगत कराया और तत्काल उनकी बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई। विवेक शेखर ने भरोसा दिलाया कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। जल्द ही उनकी लड़की को बरामद किया जाएगा।