{"_id":"11e639b6f710b03a90548c2dd72f1e46","slug":"kalakot-remain-close-second-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाकोट में दूसरे दिन बंद रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाकोट में दूसरे दिन बंद रहा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करी में शामिल वाहनों में तोड़फोड़ और आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो युवकों को छोड़ने की मांग पर कालाकोट में रविवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। दूसरे दिन बंद का असर मिला-जुला रहा। लोगों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस जानबूझ कर कालाकोट में माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। गुस्साई भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगाई थी, लेकिन पुलिस सियासी दबाव के नीचे केवल दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
भीड़ में कई लोग थे और तोड़फोड़ कर आग किसने लगाई इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। वहीं लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने शाम तक दोनों युवकों को नहीं छोड़ा तो सोमवार को लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे। वहीं एसएसपी ने इस संबंध में बताया कि पुलिस ने केवल उन युवकों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लेकर वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगाई थी।
विज्ञापन
पुलिस मामले में शामिल कुछ अन्य युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का भी प्रयास कर रही है। जो लोग कानून को अपने हाथ में लेकर हिंसक काम करेंगे, उन्हें किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।