{"_id":"606f6e6f8ebc3e58ff46358d","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-jmu2330565152","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार झेल रही जनता : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार झेल रही जनता : कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। ठाकुरद्वारा परिसर में वीरवार को हुई कांग्रेस की बैठक में भाजपा की नीतियों को कोसा गया। पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर भाजपा सरकार का कहर दिन प्रतिदिन बरस रहा है। देश के किसान सड़कों पर हैं और त्राहि-त्राहि मची हुई है। खाद्य पदार्थों के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल, रेत-बजरी, रसोई गैस की बढ़ती कीमतें और टैक्स के बोझ ने आम जनता को त्रस्त कर दिया है। केंद्र सरकार का सारा ध्यान बंगाल चुनाव पर है। गरीब जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही। 370 के साथ-साथ कई कानूनों को खत्म किया गया है। रेत बजरी के ठेके अपनों को दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस वर्करों को एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक प्रधान नौशेरा सोमराज हीर, कांग्रेस सिटी प्रधान व पार्षद विजय बख्शी, रिटायर्ड हेडमास्टर अशोक शर्मा, रिटायर्ड फॉरेस्टर दौलत राम, सरपंच किशोरी दत्त, चरणजीत सिंह, एडवोकेट गौरव पराशर, सुमित बाली, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, सरपंच मुंकुंद लाल, सेवानिवृत्त जैडइओ शमशेर सयाल, कांग्रेस ब्लाक प्रधान लंबेड़ी, सुरेन्द्र चौधरी समेत पंच सरपंच मौजूद रहे।