{"_id":"606f6c538ebc3e8d3155f319","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-jmu2330564192","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में डीडीसी सदस्यों को मिला कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में डीडीसी सदस्यों को मिला कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में जिला विकास परिषद कार्यालय का वीरवार को उद्घाटन कर दिया गया। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के पास बनाए गए कार्यालय के उद्घाटन के दौरान डीडीसी अध्यक्ष नसीम लियाकत चौधरी, उपाध्यक्ष डीडीसी शब्बीर खान और जिला विकास आयुक्त राजौरी राजेश के शवन भी मौजूद रहे।
डीडीसी अध्यक्ष नसीम लियाकत चौधरी ने कहा कि नया कार्यालय हमें जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की निगरानी सुनिश्चित करने में सक्षम करेगा। यह कार्यालय जनता के लिए सभी कार्य दिवस पर खुला रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कार्यालय में आकर अपनी समस्याएं बताएं, ताकि उनका हल किया जा सके।
उपाध्यक्ष डीडीसी शब्बीर खान ने कहा कि जिला विकास परिषद राजोेरी आम जनता के कल्याण के लिए सभी सरकारी योजनाओं और जमीनी स्तर पर कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
जिला विकास आयुक्त ने डीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और डीडीसी सदस्यों को सलाह दी कि वे जिले के विकासा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करें और आम जनता की समस्याओं का समाधान करें।
बता दें, ग्राम पंचायत, खंड विकास परिषद और जिला विकास परिषद पंचायत राज प्रणाली के तीन स्तर हैं। पंचायत राज प्रणाली के दो स्तर पहले से ही जिले में कार्यात्मक थे। अब जिला विकास परिषद कार्यालय की स्थापना के साथ सभी तीन स्तरों को पूरी तरह कार्यात्मक बना दिया गया है।