{"_id":"686048001561ba75c2082e28","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104909-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: डीसी पहुंचे डायरिया प्रभावित क्षेत्र में, मरीजों और लोगों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: डीसी पहुंचे डायरिया प्रभावित क्षेत्र में, मरीजों और लोगों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त राजोेरी अभिषेक शर्मा ने कोटरंका के धार साकरी गांव का दौरा किया। उन्होंने गेस्ट्रोएन्टेराइटिस से डायरिया के प्रकोप के बाद स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान डीसी ने प्रभावित रोगियों के उपचार के लिए हाई स्कूल सकरी में स्थापित अस्थायी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने रोगियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी चिंताओं को समझा। यह सुनिश्चित किया कि उन्हें पर्याप्त चिकित्सा देखभाल और सहायता प्रदान की जा सके।
डीसी ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को निवारक उपायों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीणों के बीच ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) का व्यापक वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में पहले से तैनात चिकित्सा कर्मचारियों के अलावा एक चिकित्सक और एक बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
पेयजल स्रोतों के संदिग्ध संदूषण को दूर करने के लिए डीसी ने जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता को स्थानीय जल स्रोतों का गहन निरीक्षण करने, उचित क्लोरीनीकरण सुनिश्चित करने और जहां भी आवश्यक हो, सुधारात्मक उपाय शुरू करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और समय पर हस्तक्षेप और समन्वित प्रयासों के माध्यम से सभी निवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीसी के साथ एडीसी कोटरंका दिलमीर, एसई जलशक्ति, तहसीलदार कोटरंका सैयद साहिल अली, सीएमओ मनोहर लाल, डिप्टी एसपी शम्मी कुमार, कार्यकारी अभियंता जलशक्ति, बीएमओ और अन्य जिला और क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद थे।