{"_id":"6860491965da2c384b0a27dc","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104907-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में दूषित पानी पीने से महिला की मौत, चार मरीज जीएमसी जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में दूषित पानी पीने से महिला की मौत, चार मरीज जीएमसी जम्मू रेफर
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी के धार साकरी में दूषित पानी पीने से बीमार पड़ी वृद्ध महिला ने शनिवार को दम तोड़ दिया। चार गंभीर मरीजों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। महिला गैस्ट्रोएंटेराइटिस बीमारी से पीड़ित थीं।
सीएमओ राजोरी डॉ. एमएल राणा के अनुसार, धार साकरी गांव की विद्या देवी (75) पहले से बीमार थीं। अब दो दिन से गैस्ट्रोएंटेराइटिस से भी ग्रस्त थीं। उन्हें उल्टी और दस्त लग रहे थे। जीएमसी में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वहीं, जीएमसी राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि जीएमसी में धार साकरी के 24 मरीज भर्ती हुए थे। इनमें से जाहिदा कोसर (30), कमलेश देवी (60), जनक सिंह (60) और दुर्गा देवी (70) की बिगड़ती हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया है। 14 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है। छह मरीज उपचाराधीन हैं। डॉ. अहमद ने बताया कि गांव से लिए पानी के सैंपलों की प्राथमिक जांच में ई कोलाई नामक बैक्टीरिया पाया गया है। यह दूषित खाने व पानी से फैलता है। हालांकि, अभी कुछ अन्य रिपोर्ट आना बाकी हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम ने खाने-पीने की वस्तुओं के लिए सैंपल
जीएमसी राजोरी की टीम ने शनिवार को भी क्षेत्र का दौरा किया। खाने-पीने की वस्तुओं और पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। सीएचसी कंडी से डॉक्टर और हेल्थ एजुकेटर क्षेत्र में जांच में जुटे हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं, तहसीलदार कोटरंका साहिल अली शाह ने बताया कि डीसी के निर्देश पर मृत महिला के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।