फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: दरहाल में सड़क निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। जिले के दरहाल में कंक्रीट सड़क के निर्माण में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व डीडीसी सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दरहाल मुहम्मद इकबाल मलिक ने किया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उनके साथ करामत मलिक, उमर मिर्जा और क्षेत्र के अन्य निवासी भी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि कई हफ्तों से सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल, अस्पताल और सरकारी कार्यालयोें में आने जाने वाले लोगोें के साथ साथ आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन

प्रदर्शन से यह भी साफ हो गया कि सड़क बंद होने से दरहाल बाजार का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, क्योंकि ग्राहकों की आमद कम हो गई है। डीडीसी सदस्य मुहम्मद इकबाल मलिक ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से अपील की कि सड़क का काम तुरंत शुरू किया जाए और इसे जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा लोग फिर से जोरदार विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed