{"_id":"685c5306e8dcb9a6e5090acd","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104882-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में बारिश से नाले उफान पर, घरों और दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में बारिश से नाले उफान पर, घरों और दुकानों में घुसा पानी
राजोरी में बाढ़ में बहा वाहन।
- फोटो : rajori news
Link Copied
राजोरी। राजोरी शहर और आसपास के क्षेत्रों मे मंगलवार मध्यरात्रि हुई मूसलाधार बारिश से छोटे नालों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। राजोरी के खेवरा क्षेत्र में नाले में जलस्तर बढ़ जाने से पानी सड़क पर बहने लगा और लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। इससे घरों और दुकानों मे रखा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो देखा कि बहुत सारा सामान गंदे पानी और मिट्टी कीचड़ से बर्बाद हो चुका है। उधर राजोरी के जवाहर नगर छपारिया क्षेत्र में भी एक छोटे नाले में रात को अचानक बाढ़ आने से सड़क किनारे खड़े तीन वाहन उसमे बह गए। सुबह ज़ब लोग अपने वाहन लेने पहुंचे तो देखा कि वाहन गायब हैं। तलाश करने पर सड़क से करीब 2 किलोमीटर दूर जीप मिली, जबकि दो कारें उससे भी दूर जाकर मिलीं। तीनों वाहनो को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
राजोरी के वार्ड नंबर 4 आईटीआई मोहल्ले में डंगा ढह जाने से नाले का पानी लोगों के घरों और दुकानों में जा घुसा और भारी तबाही मचाई। प्रभावित लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि एक विशेष टीम बना कर नुकसान का आकलन किया जाए और लोगों को जल्द से जल्द मुआवज़ा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।