{"_id":"685c533770def947500b08f7","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104881-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में तड़के दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का सामान ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में तड़के दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का सामान ले उड़े चोर
विज्ञापन
राजोरी। बुधवार तड़के मूसलाधार बारिश के बीच अंधेरे का लाभ उठाकर चोर दो दुकानों से लाखों का सामान और नकदी ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजोेरी शहर में अब्दुल्लाह पुल के नजदीक चोरों ने केके जनरल स्टोर को अपना निशाना बनाया। यहां से कीमती सामान उड़ा ले गए। चोरोें ने दुकान का शटर तोड़ा और भीतर दाखिल हुए। दुकान के मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम की तरफ से भी सबूत जुटाए गए।
वहीं राजोरी शहर से स्टे जवाहर नगर क्षेत्र में भी चोरों ने सन्नी प्रोविज़नल स्टोर में चोरी कर दी। जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक रात को तकरीबन 9:30 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा तो मालिक को इसकी जानकारी दी। दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो देखा कि चोर लाखों का कीमती सामान और नकदी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी के इन दोनों मामलों के बाद लोगों में भारी रोष है। लोगों ने पुलिस से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।