{"_id":"685afd4b42a94cd54e059dc4","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104873-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: टेंपो ट्रेवलर और टाटा मोबाइल वाहन में टक्कर, दो की मौत, 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: टेंपो ट्रेवलर और टाटा मोबाइल वाहन में टक्कर, दो की मौत, 9 घायल
विज्ञापन
राजोरी में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : rajori news
राजोरी। जम्मू-राजोरी हाईवे पर चटियाड़-चिंगस रोड के पास टेंपो ट्रेवलर और टाटा मोबाइल गाड़ी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हो गए। सभी नौ घायलों को इलाज के लिए जीएमसी राजोेरी भेज दिया गया है।
राजोेरी में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हादसा हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चटियाड़-चिंगस के पास एक टेंपो ट्रेवलर की टाटा मोबाइल गाड़ी से टक्कर हो गई। सेना और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया।
बताया जा रहा है कि टेंपो राजोरी से जम्मू की ओर जा रहा था जबकि टाटा मोबाइल जम्मू से राजोरी की ओर आ रही थी। दोनों वाहन बहुत तेज़ गति से चल रहे थे। आमने-सामने टक्कर के बाद टाटा मोबाइल वाहन का एंगल टेंपो के बीच फंस गया और तेज गति होने के कारण टेंपो दो हिस्सों मे बंट गया और दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
जीएमसी राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि मृतकों की पहचान इंशा फातिमा (26) पुत्री अख्तर अली निवासी धनवा कोट और फरजाना बेगम (50) पत्नी मोहम्मद इकबाल निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। घायलों में मोहम्मद फरीद (19) पुत्र मोहम्मद याकिब निवासी धनवा कोट, मोहम्मद हनीफ (50) पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी कटारमल, मोहम्मद इकबाल (60) पुत्र फकार दीन निवासी फतेहपुर, राफिया इकबाल (28) पुत्री मोहम्मद इकबाल निवासी फतेहपुर, सादिया परवीन (25) पुत्री अख्तर हुसैन निवासी खियोरा राजोेरी, मोहम्मद खालिद (30) निवासी भट्टियां और अनिल कुमार (38) पुत्र गनी शाम निवासी मुबारकपुरा का उपचार जीएमसी राजोरी में जारी है।
डीसी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना
वहीं हादसे की खबर लगते ही डीसी राजोरी अभिषेक शर्मा पहले जीएमसी राजोेरी पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हाल-चाल जाना। डॉक्टरोे को घायलों का बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए। उसके बाद डीसी हादसे वाले स्थान पर पहुंचे और बताया कि हादसे का मुख्य कारण तेज़ गति बताया जा रहा है। डीसी ने बताया कि इस पर कार्रवाई कि जाएगी। उन्होंने मौक़े पर उनके साथ मौजूद रोड सेफ्टी कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए कि वे ऐसे हादसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं।