फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

सीमावर्ती जिलों के लोगो के साथ नेकां, कांग्रेस और पीडीपी ने किया भेदभाव : विबोध

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। जम्मू-कश्मीर भाजपा महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने शुक्रवार को राजोेरी के धनीधार क्षेत्र में शक्ति केंद्र चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजोेरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों के लोगों (खासकर पहाड़ी और गुज्जर-बकरवाल जनजातियों) को नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी जैसी पार्टियों के हाथों 70 साल से भी ज्यादा समय से भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विबोध ने मोदी सरकार के कई ऐतिहासिक फैसलों पर प्रकाश डाला, जिसमें अनुसूचित जनजातियों के लिए राजनीतिक आरक्षण का प्रावधान, पहाड़ी जनजाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देना और गुज्जर-बकरवाल पर एनसी सरकार द्वारा लगाए गए अंतर-जिला भर्ती पर प्रतिबंध को हटाना शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा जम्मू-राजोेरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग का विकास, नियंत्रण रेखा के पास बंकरों का निर्माण, मेडिकल कॉलेज और पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना, लगभग 90 फीसदी गांवों को सड़क से जोड़ने जैसी प्रमुख बुनियादी ढांचा पहलों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उन उद्यमी युवाओं की भी प्रशंसा की जो स्टार्टअप और व्यवसाय शुरू कर रहे हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से लाभ उठा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed