{"_id":"680d31c1abbb9e9c000d1109","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104494-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: आवास प्लस 2.0 के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: आवास प्लस 2.0 के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन
राजोेरी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) ने सभी हितधारकों से आह्वान किया कि वे आवास प्लस 2.0 के तहत निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए निकट समन्वय में काम करें। जिला प्रशासन राजोेरी की तरफ से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य योजना की प्रमुख विशेषताओं, पंजीकरण प्रक्रिया और प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए रणनीतियों के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त डॉ. राज कुमार थापा ने की। उन्होंने, सभी के लिए आवास के विजन को पूरा करने के लिए पीएमएवाई-जी योजना के समयबद्ध और समावेशी क्रियान्वयन के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
तकनीकी सत्रों के दौरान, क्षेत्रीय पदाधिकारियों को आवास प्लस 2.0 के कार्यान्वयन में शामिल विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसमें डेटा संग्रह और लाभार्थी पंजीकरण में दक्षता और सटीकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सहायक आयुक्त विकास विजय कुमार ने कार्यक्रम के लक्ष्यों और अब तक की उपलब्धियों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी हितधारकों से आह्वान किया कि वे आवास प्लस 2.0 के तहत निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए निकट समन्वय में काम करें।