{"_id":"67b396ee141b142e360807c3","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-10-jmu1038-548015-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: जवान का मेटाडोर चालक को लात से मारने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: जवान का मेटाडोर चालक को लात से मारने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
राजोरी। पांजा चौक में ट्रैफिक पुलिस के एक जवान का मैटाडोर चालक को धक्का देने और लात से मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो सोमवार सुबह 10 बजे का बताया जा रहा है, जिसे किसी राहगीर ने रिकॉर्ड किया।
वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक पुलिस का जवान एक चालक को पहले धक्का देता है और फिर उसे लात से मारता है। चालक अपनी सफाई देने की कोशिश करता है, लेकिन जवान उसकी एक भी नहीं सुनता।
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर जवान की इस हरकत की कड़ी निंदा की। कई लोगों ने उसकी तत्काल सस्पेंशन और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की, जबकि कुछ लोगों ने उसे नौकरी से बर्खास्त करने की भी मांग की।
विज्ञापन
कोट
वीडियो देखने के बाद संबंधित जवान को पांजा चौक से हटा दिया गया है। स्वयं इस मामले की जांच कर रहा हूं और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-शिव कुमार, डीएसपी ट्रैफिक पुलिस