फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news,ddc meenting in rajori

पीएमएवाई के तहत बन रहे घरों की निगरानी करें नप अध्यक्ष

विज्ञापन
jammu kashmir news,ddc meenting in rajori
राजोरी। जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) राजोरी राजेश के शवन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-अर्बन ) के तहत जिले के शहरी क्षेत्रों में बन रहे मकानों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारी और नगर परिषद के अध्यक्ष मौजूद रहे। डीडीसी ने नगर परिषद के अध्यक्षों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पीएमएवाई के तहत बन रहे घरों की निगरानी करें। सुनिश्चित करें कि निर्माण सामग्री का सदुपयोग किया जाए। कम से कम समय में लक्ष्य हासिल किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 1520 घरों के निर्माण का लक्ष्य है, इसमें से अभी तक 50 पर काम पूरा हो गया है। डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों से जिओ-टैगिंग की स्थिति, एमआईएस से जुड़े घरों की संख्या, भुगतान के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी। साथ ही लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। डीडीसी ने परियोजना अभियंता को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक चरण में परिसंपत्तियों की जिओ-टैगिंग की प्रक्रिया तेज करें।
विज्ञापन

गड्ढों वाली सड़कों की सूची मांगी
डीडीसी ने म्यूनिसिपल कमेटी के कार्यकारी अधिकारियों (ईओ) से उन सड़कों की सूची मांगी है, जहां काफी संख्या में गड्ढे हैं, ताकि अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जा सके। उन्होंने कार्यकारी अधिकारियों से कहा कि वे शहरों में उचित स्वच्छता और सफाई बनाए रखें और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed