फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news,block diwas in rajori

लोगों ने उठाईं बिजली-पानी की समस्याएं, स्कूल-पीएचसी भी खोलने की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news,block diwas in rajori
राजोरी। कोटरंका में बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस पर कई गांवों के लोगों ने बिजली-पानी की किल्लत समेत कई समस्याएं उठाईं। स्कूल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) और डाकघर खोलने की भी मांग की। कार्यक्रम में जमोला, सांवरी, कंथोल, सड्डा, ताली, मशलोर, कोट गलियान, नेरकसी, खा, खुइहेड़ा और आसपास के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने डीसी के समक्ष पुलिस और अन्य अर्द्धसैनिक बलों में गुज्जर और बकरवाल समुदाय के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू करने की मांग की। समारोह की अध्यक्षता जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) राजोरी राजेश के शवन ने की। इसमें एसएसपी राजोरी चंदन कोहली सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, बीडीसी अध्यक्ष बुद्धल ओल्ड-ए जावेद इकबाल चौधरी के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सरपंच और पंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोगों ने जिन मुद्दों को डीडीसी के समक्ष उठाया, उनमें जमोला में केवी स्कूल और जेके बैंक शाखा खोलना, फायर ब्रिगेड स्टेशन की मंजूरी और खा में मिडिल स्कूल का दर्जा बढ़ाने के साथ एक हायर सेकेंडरी स्कूल, डाकघर और पीएचसी खोलने की भी मांग की गई। इसके अलावा सामुदायिक भवन का निर्माण और बीएसएनएल टावर स्थापित करने को भी कहा।
विज्ञापन

इसके अलावा कई इलाकों के स्वास्थ्य केन्द्रों में कर्मचारियों की कमी दूर करना, नायरकस्सी में पशु पालन केंद्र खोलना, कोटरंका बस स्टैंड में शौचालय की सुविधा प्रदान करना, बिजली के बढ़े बिलों की जांच करना आदि मांगें रखी गईं। जमोला-ए में एक सेनेटरी कांप्लेक्स का निर्माण, कोटरंका में एक पुलिस स्टेशन की स्थापना, जामोला अपर-बी के लिए सड़क संपर्क की मांग की गई। कंडी से जमोला अपर-ए तक सभी वार्डों में आंगनबाड़ी केंद्रों को मंजूरी देने को भी कहा। वहीं कार्यक्रम के दौरान विवाह सहायता योजना के तहत लाभार्थियों के शत-प्रतिशत कवरेज के लिए डोर टू डोर सर्वेक्षण करने के साथ सीएचसी कोटरंका का दर्जा बढ़ा कर उप-जिला अस्पताल बनाने की मांग की गई। डीडीसी ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों जिला प्रशासन राजोरी आम जनता को उनके घर के दरवाजे पर सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों की कामकाज की निगरानी के लिए लांच होगा आर-एसआईएस
डीडीसी ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में स्कूलों के कामकाज की समग्र निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने एक एप आर-एसआईएस (राजोरी स्कूल सूचना प्रणाली) विकसित किया है और जल्द ही एप लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने और प्रशासन व जनता में उचित तालमेल के लिए जिला प्रशासन राजोरी ने लोकमित्र पहल शुरू की है। डीडीसी कहा कि हेल्पलाइन नंबर 01962264544 भी जनता के लिए शुरू किया गया है, जहां वे कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

एक माह में बनेंगी 1000 कूहल
डीडीसी ने बताया कि जिला प्रशासन ने एक महीने में 1000 कूहल (छोटी नहर) बनाने का लक्ष्य रखा है। सड़क संपर्क के मुद्दे के बारे में डीडीसी ने इस संबंध में की जा रही कार्रवाई के बारे में पीएमजीएसवाई से संबंधित कार्यकारी अभियंता से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। वहीं अधिकारी ने बताया कि पीएमजीएसवाई-3,4 चरण के तहत कई सड़कों के अपग्रेड का प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है और ग्रामीण इलाकों में चौथे चरण के तहत नई सड़कों के निर्माण के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed