फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu dehat

Rajouri News: अमृतसर के फूलों से सजाया गया है चीची माता का भवन

Tue, 21 Mar 2023 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 21 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
नवरात्र को लेकर मंदिर की सुरक्षा के लिए किए गए हैं कड़े इंतेजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला के बसंतर नदी के तट पर धार्मिक स्थल चीची माता मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। नवरात्र के आगमन पर मंदिर के भवन को सजाने के लिए अमृतसर पंजाब से फूल मंगा कर सजावट की गई है। माता के मंदिर में मत्था टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर आदि की विशेष सुविधा रखी गई है। स्थानीय श्रद्धालुओं के अतिरिक्त बाहरी प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं की भी काफी भीड़ बनी रहती है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु भी चीची माता के दर्शन करने उपरांत ही घरों को लौटते हैं।
चीची माता मंदिर के मुख्य पुजारी बंसी लाल ने बताया कि नवरात्र को देखते हुए माता के मंदिर भवन को खूब सजाया गया है। मंदिर को सजाने के लिए पंजाब के अमृतसर से फूल मंगाए गए हैं। माता के दरबार एवं भवन को फूलों एवं लाइटों की फुलझड़ियों से सजाया गया है। मंदिर विकास कमेटी की ओर से युवा वालंटियर को भी तैनात किया जाता है। मंदिर विकास कमेटी की ओर से लंगर का भी प्रबंध किया गया है। मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकानें भी सजाई गई हैं। वहीं, एक और विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई गई हैं। मंदिर में मत्था टेकने वाले श्रद्धालु दुकानों से खरीदारी भी करते हैं। जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चीची माता भवन पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सादी वर्दी में पुलिस के जवान मंदिर के चारों ओर तैनात रहते हैं। मंदिर के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। महिला पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं। मदिंर परिसर के अंदर स्वास्थ्य केंद्र भी बनाया गया है।
विज्ञापन

.............................

नवरात्र के दौरान जम्मू व कठुआ से आने जाने वाले यात्री सुपर फास्ट बस चालकों को हिदायतें दी गई हैं कि वह श्रद्धालुओं को चीची माता मंदिर में जरूर उतारें। वहां पर बस स्टाप बनाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी यात्री वाहन चालकों को चीची माता मंदिर में रुकने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधाा न हो। - रेहाना तब्बासुम एआरटीओ सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed