{"_id":"6418c346b025d5439201ada4","slug":"jammu-dehat-rajouri-news-c-10-1-73074-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: डेलीवेजर कर्मचारियों को किया जाए स्थायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: डेलीवेजर कर्मचारियों को किया जाए स्थायी
Tue, 21 Mar 2023 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 21 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे में जलशक्ति विभाग के कार्यालय परिसर में जलशक्ति वाटर्स वर्क्स कर्मचारी एसोसिएशन डिवीजन अखनूर के प्रधान बीरबल शर्मा की अगुवाई में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया। साथ ही डेलीवेजर कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग उठाई।
प्रधान बीरबल शर्मा ने कहा कि डेलीवेजर कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है और न ही कर्मचारियों की डीपीसी तैयार की जा रही हैं। कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और डेलीवेजर कर्मचारियों को जल्द से जल्द स्थायी किया जाए। इस अवसर पर कर्मचारियों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रा।म कृष्ण, सूरम सिंह, रामेश चंद्र, मनोहर कुमार आदि मौजूद रहे।