{"_id":"6418c3721cd383eb4c04d7d4","slug":"jammu-dehat-rajouri-news-c-10-1-73061-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: नौशेरा में जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन की शाखा खोलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: नौशेरा में जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन की शाखा खोलने की उठाई मांग
Tue, 21 Mar 2023 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 21 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। सब डिवीजन नौशेरा में पिछले कई सालों से जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन की शाखा खोलने की मांग की जा रही है। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्र कलसिया, भवानी, शेर, मकडी, झांगड, लाम लडोका, पुखरणी, बरेरी, मानपुर, भजनोवा, सेरी, कलाल आदि दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग में कार्य होने पर राजोरी या जम्मू जाना पड़ता है। ऐसे में रुपयों के साथ-साथ समय की भी बर्बादी होती है। ऐसे में एलजी मनोज सिन्हा तथा जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन के चेयरमैन से लोगों ने मांग की है कि छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए नौशेरा में जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन का कार्यालय खोला जाए।
इस संबंध में सुनील चौधरी सरपंच पंचायत भवानी ए ने बताया कि भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्र चौकी, भवानी कलसिया, शेर, मकड़ी, नभ आदि सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को जब भी शिक्षा विभाग में काम पड़ता है उन्हें राजोरी, सुंदरबनी या फिर जम्मू जाना पड़ता है। गरीब जनता की परेशानी को देखते हुए जल्द ही नौशेरा में जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन की शाखा खोली जाए। इस संबंध में भाजपा मंडल राम के प्रधान सरदार हरजीत सिंह ने बताया नौनयाल, लाम, लडोका, किला दराल, पुखरणी, रजवा आदि क्षेत्रों से लंबा सफर तय करके बच्चों को बोर्ड संबंधित कामों के लिए राजोरी फिर जम्मू जाना पड़ता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए नौशेरा में बोर्ड की शाखा खोली जाए। इस संबंध में रमेश चौधरी सरपंच पंचायत डींग ने बताया की भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के नजदीक सेरी, सयाल, मगयोट, चक सरकारी, डींग, कलाल क्षेत्र से लगभग 40 किलोमीटर सफर तय करके नौशेरा पहुंचने पर छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है। जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन के चेयरमैन से जोरदार मांग की कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए नौशेरा में बोर्ड की शाखा खोली जाए, ताकि बच्चों को राजोरी या फिर जम्मू जाने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस संबंध में संजीव दत्ता पार्षद वार्ड नंबर 13 ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए नौशेरा में जल्द ही जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन की शाखा खोली जाए।