फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Jalshakti workers demonstrated in Nowshera and demanded rights from the government

Rajouri News: नौशेरा में जलशक्ति कर्मियों ने प्रदर्शन कर सरकार से मांगा हक

Fri, 09 Aug 2024 06:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Fri, 09 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Jalshakti workers demonstrated in Nowshera and demanded rights from the government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नौशेरा। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने वीरवार को सबडिवीजन में अशोक कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से अपना हक मांगा। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि सात वर्ष तक सेवाएं देने वालों को सरकार जल्द स्थायी करे। साथ ही 52 माह का बकाया वेतन दे। दिल्ली की तरह सभी सुविधाएं देने की मांग भी की।

कर्मियों ने कहा वह अपनी ड्यूटी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। इसलिए न्यूनतम वेतन अधिनियम तुरंत लागू किए जाए। अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि न तो सरकार ध्यान दे रही और न ही विभाग कोई कदम उठा रहा है। कई वर्षों तक सेवाएं देने वाले कई कर्मियों की मौत हो चुकी है, लेकिन उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नेताओं की ओर से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें पूरा नहीं किया जाता है। इस मौके पर अशोक कुमार, चैन कुमार, पुष्कर राज, खालिक मिर्जा, सुभाष चंद्र, जरनैल सिंह, मोहम्मद शकील आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


फोटो :- जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। ( स्रोत संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed