फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   irrigation canal lying closed

Rajouri News: बुद्धल में बंद पड़ी 100 साल पुरानी सिंचाई नहर को शुरू करने की मांग

विज्ञापन
irrigation canal lying closed
लोग बोले-प्रशासनिक अनदेखी से नहर के कई हिस्सों पर हो चुके कब्जे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। बुद्धल में सौ साल पुरानी सिंचाई नहर प्रशासन और विभाग की अनदेखी से बंद पड़ी है। लोगों ने प्रशासन से सफाई करवाकर नहर को शुरू करने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अनदेखी से नहर के कई हिस्सों पर अतिक्रमण हो चुका है। अवैध निर्माण चल रहे हैं। कई स्थानों पर गंदगी के ढेर नहर के बीच जमा हैं। निकासी न होने से आसपास के लोग परेशान हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के यूथ प्रांतीय सचिव वकार लोन ने बताया कि न तो सिंचाई विभाग और न ही प्रशासन इसे लेकर गंभीर दिख रहा है। वहीं, सुरिंदर कुमार, मुश्ताक अहमद, दीप सिंह ने बताया कि थोड़ी सी बारिश होने पर नहर में जमा गंदगी सड़क पर बहने लगती है। बुद्धल के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने तहसीलदार और एडीसी से मांग की कि अतिक्रमण हटाकर और नहर की सफाई करवाकर सिंचाई के लिए पानी की निकासी सुनिश्चित करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed