फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Instructed to stop teachers' salaries

शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए

Tue, 08 Dec 2015 08:39 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
Instructed to stop teachers' salaries

शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के मकसद से जिला शिक्षा विभाग द्वारा छेड़ी गई मुहिम के तहत सीईओ ने सरकारी मिडल स्कूल के हैड मास्टर सहित सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


मामला मंजाकोट शिक्षा जोन के अंर्तगत पड़ने वाले सरकारी मिडल स्कूल सुक्का कस का है। कुछ दिन पहले सीईओ राजोरी द्वारा क्षेत्र के लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल ककोड़ा, हैड मास्टर हाई स्कूल गंभीर ब्रहमना और जेडईपीओ मंजाकोट की अध्यक्षता में गठित एक विशेष टीम को स्कूल का दौरा कर जांच करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


टीम ने स्कूल का दौरा करने पर पाया कि स्कूल में 41 में से केवल 16 विद्यार्थी ही हाजिर हैं। स्कूल में टीम को न तो कोई टायम टेबल मिला और न ही स्कूल की कैश बुक व अन्य रिकार्ड पाया गया। इतना ही नहीं स्कूल में साफ सफाई भी नहीं थी और न ही मिड डेल मील का कोई रिकार्ड पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों से पूछे गए सवालों का एक भी जवाब नहीं मिला। कुल मिला कर पढ़ाई शुन्य के बराबर देखी गई। टीम ने अपनी रिपोर्ट सीईओ को सोंपी। सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसेन चौधरी ने इस प्रकार से लापरवाही बरतने का कड़ा नोटिस लेते हुए स्कूल के हैड मास्टर सहित सभी शिक्षकों के वेतन रोकने के निर्देश जारी करने के साथ हैड मास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।


सीईओ ने हैड मास्टर और अन्य सभी शिक्षकों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के भी निर्देश दिए और जेडईओ मंजाकोट को निर्देश दिए कि जब तक स्कूल में सारा रिकार्ड मेंटेन नहीं होता और विद्यार्थियों की पढ़ाई बेहतर नहीं होती किसी को भी वेतन न दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed