{"_id":"63826764c2b308405634d427","slug":"inspection-rajouri-news-jmu273165237","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: एडीसी कोटरंका ने किया दूर-दराज के इलाकों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: एडीसी कोटरंका ने किया दूर-दराज के इलाकों का दौरा
विज्ञापन
एडीसी कोटरंका बुद्धल के दूर दराज के इलाके का दौरा के स्कूलों की जांच करते हुए
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कोटरंका सुरिंदर मोहन ने शनिवार को सरपंच फारूक इंकलाबी के साथ कोटरंका के दूर-दराज के इलाकों का दौरा किया। इस दौरान बुद्धल ब्लॉक में ग्राम पंचायत केवल लोअर के सबसे दूर के इलाकों का दौरा किया और समीक्षा की। ग्राम पंचायत में उपलब्ध सड़क संपर्क, आवश्यक वस्तुओं, बिजली आपूर्ति की बहाली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।
सरपंच फारूक इंकलाबी ने एडीसी को मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें ट्रुन टू सीरी रोड का निर्माण, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण, कंगोटा अनस नदी पर फुट ब्रिज का निर्माण, ट्रुन से कंगोटा तक सड़क का निर्माण, कांगोटा आईएसएम डिस्पेंसरी भवन का निर्माण शामिल है। एडीसी ने पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों एवं ग्राम पंचायत केवल निवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। एडीसी ने सभी लाइन विभागों के अधिकारियों को ग्राम पंचायत में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक दूसरे के साथ समन्वय करने के अलावा मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आरएंडबी, जल शक्ति, पीडीडी और अन्य लाइन विभागों के अधिकारियों को अपने स्थानों पर तैनात रहने और जनता को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित करने और पूरी तैयारी के साथ आपातकालीन मांगों को पूरा करने का निर्देश दिया। एडीसी ने संबंधितों को कीमतों में मनमानी वृद्धि और अवैध स्टॉकिंग को रोकने के लिए नियमित बाजार जांच करने का भी निर्देश दिया। इससे पूर्व एडीसी ने ग्राम पंचायत के सरकारी मिडिल स्कूल सेरी का दौरा कर स्टाफ की उपलब्धता व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एडीसी ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की। उन्होंने संस्थानों के प्रमुखों को छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि जरूरतमंद छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। इस बीच, स्थानीय लोगों और पीआरआई सदस्यों ने प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान उन तक पहुंचने के लिए एडीसी को धन्यवाद दिया।