फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   inspection

डीसी राजोरी ने किया सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
inspection
डीसी राजोरी ने किया सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण - फोटो : RAJOURI
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने मंगलवार को जल शक्ति सिविल एवं मेकेनिकल के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। ताकि कर्मचारियों की उपस्थिति एवं आम जनता को सेवाएं उपलब्ध कराने की जांच की जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस और ड्यूटी रोस्टर की जांच की और कर्मचारियों को जनता के लिए उपलब्ध रहने और उनकी समस्याओं और शिकायतों को बिना किसी देरी के हल करने को कहा। उन्होंने जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा। डीसी ने यह भी कहा कि अधिक से अधिक सामान्य अच्छे और कुशल सार्वजनिक सेवा वितरण के हित में उचित अनुशासन बनाए रखने और सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी में किसी भी तरह की ढिलाई की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने विभाग की जल परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने नमूना लिया और पानी की गुणवत्ता की जांच की। डीसी ने कार्यालय में आगंतुकों से भी बातचीत की और दोहराया कि भीषण गर्मी के बीच जिला प्रशासन जनता को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति प्रदान करने के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। उन्होंने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जल शक्ति को जनता की शिकायतों के जल्द से जल्द निवारण के संबंध में कई निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने जल शक्ति केंद्र राजोेरी का भी निरीक्षण किया और प्रभारी अधिकारी को केंद्र के 24 घंटे कामकाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जल शक्ति केंद्र में दर्ज शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed